![]() + Browse Questions + Ask a Question
|
Frequently Asked Questions - Page 3 of 31 2 3
मैने स्नातक में 58.88 प्रतिशत, इंटरमीडिएट में 54.2 प्रतिशत तथा हाईस्कूल में 45.33 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं | क्या इतने कम अंको के साथ IES बना जा सकता है ? इन प्राप्तांको का हमारे इंटरव्यू पर क्या असर पड़ता है ? मैं लोक प्रशासन , समाजसास्त्र एवं दर्शानासस्त्र में से एक विषय का चयन प्रारंभिक परीक्षा के लिया करना चाहता हूँ | मुख्य परीक्षा के लिया मैंने लोक प्रशासन का चयन कर लिया है | हिन्दी एवं संस्कृत साहित्य की भी मुख्य परीक्षा की द्रृष्टि से सम्भावनाये बताएं |
रमेश साहू - रायपुर
सिविल सेवा परीक्षा में चयन आपके द्वारा प्रमुख परीक्षा एवं साक्षात्कार में प्राप्त अंको के आधार पर होता है | आप ने यदि यहाँ अच्छे अंक प्राप्त किए है तो आपका चयन अवश्य होगा | आपने विद्यालय या विश्वविध्लय स्तर पर कितने अंक हासिल किया है इसका प्रभाव आप के मुख्य परीक्षा पर नही पड़ता है | अगर आप के अंक बहुत ज्यादा या फिर बहुत कम हो तो साक्षात्कार में इससे सम्बंधित कुछ प्रश्न पूछे जा सकते है , परन्तु इसके आधार पर आप को कम या ज्यादा अंक दिए जायेंगे ऐसा नही है| उपयुक्त विषयों में से अगर आप लोक प्रशाशन लेना ही चाहते है तो इसे ही प्रारंभिक परीक्षा में रख सकते है | दूसरे विषय के रूप में आपको संस्कृत का चयन करना चाहिए , क्योंकि यह बहुत ही अंकदाई विषय है तथा आप ने इसका अध्ययन स्नातक स्तर पर भी किया है | अतः आपको इस विषय से सम्बंधित आधारभूत तथ्य मालूम है |
मैं बारहवी कक्षा में विज्ञान विषयों के साथ परीक्ष अनुतीर्ण हो गया था | फलतः कला वर्ग के साथ मैंने बारहवी की परीक्षा उतीर्ण की | इससे सिविल सेवा परीक्षा में कोई परेशानी तो नही आयेगी ?
राजेश वर्मा - सागर
आप किसी प्रकार कि शंका न पालें | आपको सिविल सेवा परीक्षा में इससे कोई परेशानी नही आएगी |
स्नातक तक मैंने इतिहास विषय का अध्ययन किया है , परन्तु सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में मैंने लोक प्रशासन लेने का निश्चय किया है | दूसरा विषय समाजशास्त्र लेना चाहता हूँ | दुविधा में हूँ कि क्या करू ?
सुनील शर्मा - राजगढ़
अगर आपने स्नातक तक इतिहास का अद्धयन किया हिं तो समाजशास्त्र कि जगह इतिहास का ही चयन करना चाहिए | आपके लिए लोक प्रशासन व समाजशास्त्र दोनों ही नए विषय हो जायेंगे | आपको अपने निर्णय पर पुनर्विचार करना चाहिए |
मैं भूगोल विषय के साथ सिविल सेवा की तैयारी करना चाहती हूँ | मेरी समस्या ये हैं की मैंने भूगोल को अभी तक पढ़ा नही हैं | इसके बेसिक तथ्यों को समझने के लिया किसी प्रकार की पुस्तकों का अध्ययन करना चाहिए ?
सुनीता शर्मा - राजगढ़
सिविल सेवा तथा राज्य सेवा परीक्षाओ में भी भूगोल काफी रुचिकर व अंक दाई विषय के रूप में रहा हैं | आपका इस विषय का चुनाव सही हैं | इसके मूलभूत तथ्यो को समझने के लिया कक्षा छटवी से बारहवी तक NCERT भूगोल की पुस्तकों का गहनता के साथ अध्ययन करना चाहिए | ये पुस्तके न सिर्फ़ बेसिक तथ्यो को मजबूत करने में प्रभावी हैं अपितु इनका प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षाओ में भी काफी उपयोग हैं | अतः आप इन पुस्तकों का गहन अध्ययन करे |
मैं भारतीय विदेश सेवा ( IFS ) में जाना चाहता हूँ | इसके लिया कितनी रैंक आना आवश्यक हैं ? मैं सामान्य श्रेणी का छात्र हूँ | क्या IFS हेतु अंगरेजी मध्यम लेना आवश्यक हैं ?
हरी प्रसाद - रांची
भारतीय विदेश सेवा में बहुत कम पद होते हैं ( मात्र १०- १२) | इसलिए इस सेवा में आने के लिया आपको IAS टापरो की सूची में आना होगा , अर्थात 1 से ले कर 20 रैंक तक | बहुत से टापर अपनी प्राथिमिकता IAS को न दे कर IFS को देते हैं , अतः आप सामान्य वर्ग से हो तो आप को प्रथम दस में आना पड़ेगा | IFS के लिया अंग्रेज़ी माध्यम की कोई आवश्यकता नही हैं | इस सेवा मैं चयन के बाद रैंकिंग बनती हैं | आप की प्राथमिकता तथा आपके द्वारा प्राप्त नंबरों के आधार पर आपको पड़ आबंटित किया जाते हैं | हां इतना अवश्य हैं कि अगर आप IFS बनना चाहते हैं तो आपको बोल चल कि अंग्रेजी भाषा तो आनी ही चाहिए क्योकि अंग्रेजी अंतरास्ट्रीय भाषा हैं और राजदूत या उच्चायुक्त भारत से बाहर विदेश में ही रहते हैं |
1 2 3 |