High Achievers Mindset Motivational Story

High Achievers Mindset Motivational Story

   Kautilya Academy    10-04-2019

Motivational Story

वो करो जो १% लोग कर रहे है। High Achievers Mindset Motivational Story

Hello दोस्तों मुझे उम्मीद है कि आप सभी अच्छे होंगे। दोस्तों हम सभी जानते है की इस दुनिया में बहुत कम लोग ही high achievers है। जिनकी संख्या लगभग १% है। अगर आप भी उन लोगो की तरह high achievers बनना चाहते है। तो वो करो जो १% लोग कर रहे है। (वो करो जो १% लोग कर रहे है।

High achievers खुलकर सोचते है बड़ा सोचते है, असफलता से नहीं घबराते, हर मुसीबत का डट कर सामना करते है, और सबसे जरुरी बात high achievers कभी भी safe option choose नहीं करते। आइये इन सब बातो को एक Motivational Story से समझते है।

एक बार एक छोटा सा बच्चा गर्मियों की छुट्टी में अपने दादा के पास गाँव घूमने गया। एक दिन उसने अपने दादा से पूछा – High achievers ऐसा क्या करते है की वे इतने success हो जाते है। दादा जी बिना कुछ कहे लड़के को साथ लेकर बाजार में चले गये। वहाँ से उन्होंने दो छोटे छोटे पौधे खरीदे और घर वापस आ गये। इसके बाद उन्होंने एक पौधे को घर के बाहर लगा दिया और दूसरे पौधे को घर के अंदर रखे गमले में लगा दिया।

दादाजी ने उस लड़के से पूछा – तुम्हे क्या लगता है। इन दोनों पौधों में से कौन सा पौधा अधिक success होगा। लड़के ने कुछ देर तक सोचा और फिर बोला – घर के अंदर वाला पौधा ज्यादा success होगा। क्योकि वो हर खतरे से सुरक्षित है। जबकि बाहर वाले पौधे को तेज धूप, आँधी, पानी और जानवरों से खतरा है। दादा जी ने कहा – चलो ये हम भविष्य में देखेंगे। कुछ दिनों बाद गर्मियों की छुट्टियाँ खत्म हो गयी, और वो लड़का अपने माता पिता के साथ वापस चला गया।

समय बीतता गया। अगली बार गर्मियों की छुट्टियों में वो लड़का फिर से गाँव घूमने आया। उसने फिर से दादा जी से पूछा – High achievers ऐसा क्या करते है की वे इतने success हो जाते है। दादाजी उस लड़के को उस जगह ले गये। जहाँ उन्होंने गमले में पौधा लगाया था। वह पौधा अब बड़ा हो चुका था। लड़का उस पौधे को देखते ही बोला – मैंने आपको पहले ही कहा था की ये वाला पौधा ज्यादा success होगा।

यह सुनकर दादाजी बोले। इतनी जल्दी फैसला मत करो। पहले बाहर वाले पौधे को भी देख लो। लड़के ने बाहर जाकर देखा तो वह पौधा एक पेड़ बन चुका था। उसकी शाखाएँ दूर दूर तक फैली थी। दादाजी ने उस लड़के से पूछा अब बताओ कौन सा पौधा ज्यादा success हुआ। लड़का बोला बाहर वाला। उसने बड़े ही आश्चर्य से अपने दादाजी से पूछा। यह कैसे संभव है। बाहर वाले पौधे को न जाने कितने खतरों का सामना करना पड़ा होगा। फिर भी वह इतना success कैसे हो गया।

दादाजी ने कहा – बाहर वाले पौधे के पास आजादी थी। की वो अपनी जड़े जितनी चाहे उतनी फैला ले। अपनी शखाओं से आसमान को छू ले। लेकिन अंदर वाले पौधे के पास safe option था। जिसके कारण वह इतना success नहीं हो पाया। अपनी क्षमताओं का सही उपयोग नहीं कर पाया।

आप सभी ने Bill Gates का नाम तो सुना ही होगा। जिसे इस दुनिया में सबसे अमीर लोगो की सूचि में कई बार स्थान प्राप्त है। क्या आपको नहीं लगता Bill Gates बिल्कूल बाहर वाले पौधे की तरह है। Bill Gates ने Microsoft नाम का एक पौधा लगाया और उसकी जड़ो को दूर दूर तक फैलाया और उसकी शाखाओं से आसमान को छूकर वह बन गया high achievers में से एक।

दोस्तों इस Motivational Story से मैं आपको ये समझाना चाहता हूँ। की आपको इस दुनिया में कोई भी ऐसा सफल व्यक्ति नहीं मिलेगा। जिसने सफलता से पहले असफलता एवं मुसीबतों का सामना न किया हो। अगर आप मुसीबतों से भागते है तो आप नई मुसीबतों को निमंत्रण दे रहे है। जीवन में समय समय पर चुनौतियों एवं मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। और यही जीवन का सत्य है।

अगर आप high achievers बनना चाहते है तो आपको तमाम खतरों के बावजूद इस दुनिया का सामना करने के लिए तैयार रहना होगा। अगर तुमने ऐसा किया तो तुम्हारे लिए कोई भी लक्ष्य हासिल करना असम्भव नहीं होगा। इसलिए दर दर के जीना छोड़ दो और अपने full potential का इस्तेमाल करो, और बन जाओ इस दुनिया के high achievers में से एक। मैं फिर से कहूँगा – वो करो जो १% लोग कर रहे है। (वो करो जो १% लोग कर रहे है। High Achievers Mindset Motivational Story)

Note – The Motivational Story and Inspirational Story shared here is not my original creation. I have read or heard it before and I am just providing a Hindi version of the same with some modifications. I just want to help the people to get more easily through difficult times. Thank You.



Kautilya Academy App Online Test Series

Admission Announcement for Kautilya Academy Online Courses

Quick Enquiry