MPPSC Topper 2020 Ajay Gupta Exclusive Interview

MPPSC Topper 2020 Ajay Gupta Exclusive Interview

   Kautilya Academy    03-08-2023

Dedicated Interview for MPPSC Preparation

Que. MPPSC में 1st Rank लाने का अनुभव कैसा रहा ? 

मैं MPPSC 2020 परीक्षा में प्रथम रैंक हासिल करने के लिए अपनी खुशी और आभार व्यक्त करता हूँ। मेरे लिए ये कर पाना बहुत अविश्वसनीय रहा है और मैं इसे कौटिल्य एकेडमी के अमूल्य गाइडेंस और सपोर्ट के बिना नहीं कर सकता था। प्रिपरेशन करते समय इतना विश्वास मुझे था कि मेरा सिलेक्शन होगा लेकिन प्रथम रैंक के साथ सिलेक्ट हो पाना मेरे लिए बहुत गर्व की बात है। 

 

Que. अजय गुप्ता जी आपका एजुकेशनल बैकग्राउंड क्या है ?

 

मैं मुरैना जिले का रहने वाला हूँ और मेरी प्रारम्भिक शिक्षा मुरैना से ही हुई है। इसके बाद मैंने इंदौर के SGSITS कॉलेज से IT ब्रांच में इंजीनियरिंग की। कॉलेज से प्लेसमेंट होने के बाद मैंने 3 साल आईटी कम्पनी में जॉब भी की। इसके बाद मैंने सिविल सर्विसेज एग्जाम की तैयारी की और 2018 में MPPSC में चयन होने के बाद से DSP के पद का कार्यभाल संभाला। DSP पोस्ट पर रहते हुए मैंने प्रिपरेशन जारी रखी और अभी आये MPPSC 2020 के रिजल्ट में डिप्टी कलेक्टर (RANK -1) की पोस्ट हासिल की।

 

Que. कौटिल्य एकेडमी के साथ आपकी Journey कैसी रही ?

मेरी इस सफलता में निश्चित तौर पर कौटिल्य एकेडमी और श्रीधांत जोशी सर का बहुत बड़ा योगदान रहा। कौटिल्य एकेडमी से में 2018 से जुड़ा हुआ हूँ मेरी तैयारी में कौटिल्य एकेडमी का मार्गदर्शन बहुत अहम रहा है। जब में अपनी DSP की जॉब कर रहा था उस समय भी ऑनलाइन माध्यम से लगातार कौटिल्य एकेडमी से गाइडेंस मिलता रहा है और यही वजह है कि मैंने MPPSC 2020 रिजल्ट में प्रथम रैंक प्राप्त की। 

 

Que. Single Digit में रैंक लाने का क्या मूलमंत्र है ?

एक वेल-फॉर्मटेड स्ट्रेटेजी के साथ सही टाइम मैनेजमेंट बनाकर तैयारी की जाए तो टॉप रैंक में आना आसान हो जाता है। लेकिन इस दौरान सबसे जरुरी बात है कि आप अपनी स्ट्रेटेजी पर लगतार स्टिक रहें। साथ ही आपको पेपर की डिमांड के अकॉर्डिंग स्टडी करने की जरूरत है जैसे प्रीलिम्स, मेंस और इंटरव्यू इन तीनों ही पार्ट्स में आप डिमांड को समझें और फिर फोकस होकर पढाई करें, आपको सफलता जरूर मिलेगी। 

 

Que. DSP पद पर रहते हुए आपकी पढाई की स्ट्रेटेजी कैसी रही ?

पुलिस की जॉब में रहते हुए टाइम मैनेज करना थोड़ा मुश्किल होता है और इसके साथ स्टडी करना बहुत चैलेंजिंग हो जाता है। पुलिस की जॉब बहुत एंगेजिंग होती है ऐसे में कोई फिक्स टाइम स्टडी के लिए निकाल पाना बहुत मुश्किल होता था इसलिए मैं जब भी फ्री होता उस समय पढाई कर लेता था। ड्यूटी के दौरान मुझे दूसरे शहरों में ट्रेवल भी करना पड़ता था तो उस दौरान में अपने सफर के टाइम को यूटिलाइज करता था। अगर आप भी टाइम की इम्पोर्टेंस को समझते हुए अपनी प्रिपरेशन जारी रखेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी।


Kautilya Academy App Online Test Series

Admission Announcement for Kautilya Academy Online Courses

Quick Enquiry